समाहरणालय,सहरसा
(जिला जन-सम्पर्क कार्यालय)
जिला पदाधिकारी,सहरसा के द्वारा लम्पी स्किन डिजीज के विरुद्ध टीकाकरण का शुभारंभ पशु चिकित्सालय, सहरसा में किया गया। जिसमें जिला पशुपालन पदाधिकारी,डॉ दिनेश कुमार जौनपुरी,पशु शल्य चिकित्सक डॉ कमल देव यादव एवं अन्य पदाधिकारी कर्मी एवं पशुपालक उपस्थित थे।जिले को कुल 386500 खुराक टीका करने की लक्ष्य प्राप्त हुई है जिसमें टीकाकर्मी को घर-घर जाकर गो जाति के 4 से अधिक उम्र के पशुओं का निशुल्क टीका किया जाना है।सहरसा जिला अंतर्गत आज जिला पदाधिकारी, सहरसा महोदय के द्वारा पशुपालन विभाग द्वारा चयनित कुल 37 में से 15 मैत्री को क्रायो क्रेन एवं कृत्रिम गर्भाधान किट का वितरण किया गया।वर्तमान में पूरे देश में लंम्पी स्किन रोग का प्रकोप व्याप्त है जिसके कारण पशुओं की उत्पादकता बुरी तरह प्रभावित हो रही है तथा पशुओं की मृत्यु भी हो रही है। अतः पशुपालक भाइयों से अनुरोध है कि अपने अपने पशुओं का निश्चित रूप से टीका दिलवाए। जिला पदाधिकारी,सहरसा के द्वारा मैत्री कार्यकर्ताओं से उनके प्रशिक्षण एवं कर्तव्य की जानकारी प्राप्त किए तथा दिए जा रहे सामानों की निरीक्षण किये।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहरसा।