Ashadh Month 2023: इस दिन से हो रहा है आषाढ़ मास का शुभारंभ

Ashadh Month 2023 हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास जल्द ही शुरू होने वाला है। इस पवित्र मास में भगवान शिव और भगवान विष्णु ज??

हिंदू पंचांग में बताए गए सभी महीनों का अपना-अपना महत्व है। इन्हीं से एक आषाढ़ मास, जल्द शुरू होने जा रहा है। पंचांग के अनुसार, यह विक्रम संवत का चौथा महीना है। इस मास का हिन्दू धर्म में विशेष अध्यात्मिक महत्व है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मास में भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। साथ ही इस पवित्र महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार मनाए जाते हैं। जिनमें से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा और देवशयनी एकादशी प्रमुख हैं। आइए जानते हैं कब से शुरू हो रहा है आषाढ़ मास, मुहूर्त, महत्व और नियम?

कब से शुरू हो रहा है आषाढ़ मास 2023? (Ashadh Month 2023 Date)

हिन्दू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि का शुभारंभ 04 जून सुबह 09 बजकर 11 मिनट पर होगा और इस तिथि का समापन 05 जून सुबह 06 बजकर 38 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार आषाढ़ मास 05 जून 2023, सोमवार के दिन से होगा।

क्या है आषाढ़ मास का महत्व? (Ashadh Month 2023 Importance)

वैदिक धर्मग्रन्थों में बताया गया है कि आषाढ़ मास में भगवान विष्णु और भगवान शिव की उपासना करने से जीवन में आ रही कई प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही साधक को पुण्य के समान फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ आषाढ़ मास में पड़ने वाली योगिनी एकादशी व्रत रखने से व्यक्ति को गौ और 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के समान पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ इस मास में गुरुओं की पूजा और उनकी सेवा का भी विशेष महत्व है।

आषाढ़ मास में करें यह कार्य (Ashadh Month Niyam)

आषाढ़ मास को वर्षा ऋतू का महीना भी कहा गया है। जिस वजह से मौसमी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इस मास में व्यक्ति को पौष्टिक और संतुलित आहार का ही सेवन करना चाहिए। इसके साथ तैलीय चीजों का कम से कम सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति कई प्रकार की बिमारियों से दूर रह सकता है।


Mobile News 24

272 Blog posts

Comments